रीवा में होली के दिन चचेरे भाईयों ने बड़े भाई पर बरसाए थे लात-घूंसे, अस्पताल में हुई पीड़ित की मौत

रीवा में होली के दिन चचेरे भाईयों ने बड़े भाई पर बरसाए थे लात-घूंसे, अस्पताल में हुई पीड़ित की मौत

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में होली के दिन चचेरे भाइयों ने मिलकर आपसी विवाद को लेकर बड़े भाई की पिटाई कर दी। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के दौरान पीड़ित को पेट पर चोट लग गई, जिसके कारण वो गंभीर रुप से घायल हो गया। जिससे आनन- फानन में परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आखिरकार उसने आज दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है। जानें पूरा मामला विस्तार से…

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकरनईगढ़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि होली के दिन यानि 8 मार्च को फरियादिया श्यामकली साकेत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस दौरान महिला ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर पति के चचेरे भाई घर में घूस आए। जो घूसते के साथ उनके पति के साथ अभद्रता करने लगे। जिसका विरोध किया गया तो वो लोग उनके पति की पिटाई कर दी। जिससे वो अधमरा से हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पहले से बीमार था पीड़ित

परिजनों के मुताबिक, मृतक प्रौढ़ पहले से ही बीमार था। उसके पेट में आपरेशन हुआ था। जिसके कारण उसके पेट में चोट लगने से वो बुरी तरह से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews