रीवावासियों को जल्द मिलेगी एयरपोर्ट की सुविधा, PM मोदी इस तारिख को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

पीएम मोदी इसी दिन रीवा एयरपोर्ट के अलावा 6 अन्य एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह बनारस में उपस्थित रहेंगे। यह दिन काफी ज्यादा खास माना जा रहा है।
Rewa Airport

Rewa Airport News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला इन दोनों विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में यहां बन रहे एयरपोर्ट का 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। जिसकी जानकारी राज्य के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी इसी दिन रीवा एयरपोर्ट के अलावा 6 अन्य एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह बनारस में उपस्थित रहेंगे। यह दिन काफी ज्यादा खास माना जा रहा है।

तैयारियां तेज

जिसे लेकर सभी प्रकार की तैयारी लगभग पूरी कर दी गई है और जो कुछ बचा है, उसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों से बैठक कर उन्हें उचित दिशा-निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान बैठक में IG, DIG, कलेक्टर, SP सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे, जहां सुरक्षा से लेकर तैयारियों को लेकर तमाम तरह की बाते की गई। बता दें कि रीवा के लोग काफी दिनों से एयरपोर्ट के चालू होने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 21 अक्टूबर को उनका इंतजार खत्म हो जाएगा, जिससे उनके मन में खुशी की लहर है। एयरपोर्ट के बन जाने से लोगों के आवागमन की सुविधा और आसान हो जाएगी।

बढ़ाई गई स्ट्रिप की लंबाई

दरअसल, पहले इस एयरपोर्ट पर छोटे विमान ही उतरा करते थे, लेकिन अब एयर स्ट्रिप की लंबाई बढ़ा दी गई है। जिस कारण अब यहां पर 72 सिटर वाले हवाई जहाज आसानी से उतर जाएंगे। इससे लोगों को दूसरे एयरपोर्ट नहीं जाना होगा, बल्कि वो यहीं से अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। इसके लिए करोड़ों की लागत आई है। फिलहाल, इसके आसपास की सड़कों को लाइटों से चमकाया जा रहा है। एयरपोर्ट के बन जाने से रीवा में यात्रियों की संख्या में इजाफा तो होगा ही, साथ ही इससे आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews