पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश को देंगे कई बड़ी सौगातें, लाखों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

MP news

DEMO PIC

Madhya Pradesh News : देश के पीएम नरेन्द्र मोदी आज एमपी को बड़ी सौगात देने जा रहे है। पीएम आज 4 लाख 11 हजार लाभार्थियों को गृह प्रवेश करायेंगे, वही प्रदेश को 2300 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभांरभ करेंगे। इसके अलावा 7853 करोड़ की समूह जल प्रदाय योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

दरअसल, आज 24 अप्रैल को देश के पीएम नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे रीवा के एसएएफ मैदान में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल होकर देश की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को संबोधित करेंगे। मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को वर्चुअल गृह प्रवेश करायेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की 5 बड़ी समूह जल-प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास और 2300 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभांरभ करेंगे। प्रधानमंत्री  मोदी सुबह मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री  मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में आयोजन के दौरान पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। ई-ग्राम स्वराज – सरकारी ई-मार्केटप्लेस एकीकरण का उद्देश्य पंचायतों को ई-ग्राम स्वराज प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हुए जीईएम के माध्यम से अपने सामानों और सेवाओं की विपणन में सक्षम बनाना है।सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री “विकास की ओर साझे क़दम” अभियान का भी शुभांरभ करेंगे। समावेशी विकास पर केन्द्रित इस अभियान में अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

35 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड सौंपेंगे, 3 ट्रेनों का हरी झण्डी

प्रधानमंत्री लाभार्थियों को लगभग 35 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड सौंपेंगे। इन कार्ड को सौंपने के साथ ही देश में स्वामित्व योजना में लगभग 1 करोड़ 25 लाख संपत्ति कार्ड वितरित किए जा चुके होंगे।पीएम मोदी लगभग 2300 करोड़ रूपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जिन परियोजनाओं को समर्पित किया जाएगा उनमें मध्यप्रदेश में रेल नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ-साथ दोहरीकरण, आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण परियोजनाएँ शामिल हैं। प्रधानमंत्री ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास और तीन ट्रेनों का हरी झण्डी दिखा कर शुभारंभ करेंगे।

5 परियोजनाओं का शिलान्यास

  1. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन की लगभग 7,853 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
  2. इनमें रीवा जिले की 2319 करोड़ 45 लाख रूपये लागत की 1411 गाँव में पानी पहुँचाने वाली रीवा बाणसागर परियोजना
  3. सतना बाणसागर-2 परियोजना 2153 करोड़ 12 लाख रुपये लागत की रीवा और सतना जिले के 295 गाँव को लाभान्वित करने वाली जल-प्रदाय योजना।
  4. रूपये 1641 करोड़ 52 लाख रूपये लागत की 677 गाँव में पीने का पानी पहुँचाने वाली सीधी बाणसागर समूह नल-जल योजना।
  5. रूपये 951 करोड़ 18 लाख रूपये लागत की रीवा जिले के 630 गाँव को लाभान्वित करने वाली टमस समूह नल-जल योजना
  6. रूपये 788 करोड़ 63 लाख रूपये लागत की 323 गाँव को लाभान्वित करने वाली गुलाब सागर समूह जल-प्रदाय योजना शामिल है।
  7. इन योजनाओं से 4 हजार 36 गाँव के लगभग 9 लाख 48 हजार परिवार लाभान्वित होंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews