
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिन्हें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि दो लोग अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को मौकास्थल से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 792 नग अवैध नशीली कैप्सूल बरामद की गई है। जिनकी बाजार में कीमत 5,148 रुपए कीमत बताई जा रही है।
टीआई ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पटेल ने बताया कि आरोपी धीरेन्द्र कुमार सेन पुत्र यज्ञनारायण सेन 20 वर्ष और अजीत कुमार द्विवेदी पुत्र रामकुशल द्विवेदी 26 वर्ष दोनो निवासी ग्राम नर्रहा थाना गुढ़ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध मनगवां थाने में अपराध क्रमांक 109/2023 आईपीसी की धारा 8, 21, 22 NDPS Act एवं 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया है।
कार्रवाई में जुटी पुलिस
बता दें कि जिले में इस प्रकार के अपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके लिए पुलिस लगातर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। आए दिन जिले में पुलिस द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

