Rewa News: रीवा पुलिस ने मवेशियों से लदा एक ट्रक को किया जब्त, तस्करों की तलाश जारी

Rewa News: रीवा पुलिस ने मवेशियों से लदा एक ट्रक को किया जब्त, तस्करों की तलाश जारी

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, जिले की पनवार पुलिस ने 18 मवेशियों से लदा एक ट्रक को जब्त किया है। हालांकि, तस्कर मौके पर पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, जेसीबी की मदद से ट्रक सहित ट्र्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालकर थाने में खड़ा कराया है और तस्करों के खिलाफ गोवंश प्रतिषेध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

चालक मौके से फरार

मिली जानकारी के अनुसार, पशु तस्कर करीब एक घंटे तक पुलिस को छकाते रहे। बता दें थाना प्रभारी ने पुलिस वाहन से ट्रक का पीछा किया तो चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद तस्कर ट्रक को धीमा कर उतर गए, जिससे ट्रक स्पीड में जाकर सामने खड़ी ट्र्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़कर नाली में घुस गया। वहीं, चालक मौका देखकर फरार हो गए।

पनवार थाना प्रभारी ने दी जानकारी

मामले को लेकर पनवार थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि, मुखबिर से सूचना मिली थी कि यूपी से पशुओं की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद रविवार की रात 10 बजे डीसीएम ट्रक क्रमांक यूपी 66 एफ 9887 में मैलोखर गांव से मवेशी लोड कर तस्कर यूपी के प्रयागराज ले जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई कर
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 18 गोवंश के बैल बरामद किए है। फिलहाल, बैलों को पनवार थाना परिसर में रखा गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews