Rewa News: पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक पिस्टल समेत 2 जिंदा कारतूस जब्त

Rewa News: पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक पिस्टल समेत 2 जिंदा कारतूस जब्त

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपना डर बनाकर लोगों को धमकाने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक 32 बोर का पिस्टल, दो जिंदा कारतूस भी जब्त किया है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि प्रियांशु और आनन्द सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें खैरा थाना चोरहटा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें कि दोनों आरोपी आम जनता को पिस्टल दिखाकर भय पैदा कर रहे थे। जिनपर आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews