
Rewa News : रीवा जिले की मऊगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपए का 35 किलो गांजा जब्त किया गया है। दरअसल, एक महंगे कार से गांजे की तस्करी की जा रही थी जो कि रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। तब पुलिस को इस बात का पता चला। वहीं, गांजा तस्कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर मऊगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि कार में गांजे की तस्करी की जा रही थी जो कि सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान 35 किलो गांजे भी जब्त किया गया है जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, कार के नंबर से गाड़ी के मालिक की तलाश की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

