रीवा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, स्कूली छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

रीवा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, स्कूली छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Republic Day in Rewa : हर वर्ष की तरह इस साल भी देशभर में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरा भारत देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इसी कड़ी में रीवा जिले में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ 26 जनवरी मनाया गया, जहां उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ध्वाजारोहण किया। जिसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

कई दिनों से चल रही थी तैयारी

बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन एसएएफ ग्राउंड में किया गया था। यहां पुलिस के नौजवानों द्वारा परेड कर झंडे को सलामी दी गई। जिसके लिए पिछले कई दिनों से लगातार तैयारियां चल रही थी। इसके अलावा, आज यानी शुक्रवार शाम 6 बजे रीवा के सभागार में स्पेशल समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां युवक-युवतियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों का मन मोह लेगी। वहीं, जनसंपर्क विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी की जा रही है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

वहीं, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ट्वीट करते हुए 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि SAF ग्राउंड में ध्वज वंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर झंडा फहराया। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। जय हिंद!

विशेष मध्यान्ह भोजन का होगा आयोजन

जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन अगडाल में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा, पूरे जिलेभर के सभी सरकारी स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जाने वाला है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews