Rewa News: रीवा सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने डायल 100 को घेरकर की तोड़फोड़

Rewa News: रीवा सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने डायल 100 को घेरकर की तोड़फोड़

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को देखते ही ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने 100 को घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी ने खुद को बचा लिया लेकिन एफआरबी चालक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। आइए जानते हैं पूरा मामला…

बहुती गांव का मामला

दरअसल, मामला जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बहुती गांव का है। जहां शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। जिसके बाद ट्रक चालक वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही डायल 100 घटनास्थल पर पहुंची, जिन्हें देखकर गांव वाले भड़क गए और उन्होंने डायल 100 को घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने खुद को बचा लिया, पर एफआरबी चालक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा।

ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग

इधर, मारपीट की जानकारी लगते ही भारी संख्या में बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। जिसके बाद एक बार फिर मृतक का शव ले जाने पहुंची एंबुलेंस चालक के साथ भी पिटाई की गई। पुलिस ने काफी समझाइश के बाद शांत कराकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाया। ग्रामीणों की मांग है कि ट्रक चालक को पकड़कर उसपर कार्रवाई की जाए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews