Bribe : राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त ने पेंट भी की जब्त

Bribe : राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त ने पेंट भी की जब्त

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa District) में लोकायुक्त  (Rewa Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) को 5 हजार की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने पुश्तैनी रखने का सीमांकन करने के एवज मे रिश्वत की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक शिकायतकर्ता राकेश कुमार यादव द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि त्योंथर तहसील के गढ़ के सर्किल के राजस्व निरीक्षक राम मनोरथ प्रजापति पुश्तैनी रखने का सीमांकन करने के लिए 5000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद लोकायुक्त ने जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद योजना बनाकर आज बुधवार (Wednesday) को कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े…Bribe: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा लेखापाल, रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

हैरानी की बात तो ये है कि जैसे ही लोकायुक्त की टीम वहां पहुंची हड़बड़ाए राजस्व निरीक्षक प्रजापति ने रिश्वत का पैसा लेने के के बाद 5000 रुपये अपनी पेंट की जेब में रख दिए गए थे जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने साक्ष्य के तौर पर पेंट जप्त कर ली है।कार्रवाई के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है।हालांकि कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद उक्त राजस्व निरीक्षक को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews