रीवा प्रशासन की कार्रवाई, खाद बीज भंडार दुकान पर मारा छापा, गोदाम सील

रीवा में पुलिस प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाद और बीज की दुकान पर छापामारा है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Shop Seal Shahdol News

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला आए दिन किसी-न-किसी मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी, तो कभी डकैती, कभी हत्या जैसे मामले सामने आते ही रहते हैं। इससे लोगों में अलग सा भय देखने को मिल रहा है। लोग अपने घरों पर ताला लगा कर चंद घंटों के लिए भी बाहर नहीं निकलते हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए धड़-पकड़ अभियान चलाए जाते हैं। जिनमें उन्हें सफलता भी मिलती है। इसके बावजूद, शहर में नशे का कारोबार भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है।

इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाद और बीज की दुकान पर छापामारा है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मिल रही थी शिकायत

दरअसल, पुलिस प्रशासन को लगातार खाद और बीज की कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद टीम का गठन कर गुढ़ चौराहे में स्थित बजरंग खाद बीज भंडार दुकान पर दबीश दी गई। इस दौरान दुकानदार को भी जमकर फटकार लगाई गई। संबंधित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर दुकान की गोदाम को सील कर दिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई कृषि विभाग को सौंप दी गई है।

गोदाम सील

इस दौरान एसडीएम वैशाली जैन, तहसीलदार शिव कुमार शंकर सहित पूरी प्रशासन टीम मौजूद रही। दुकान पहुंचने के बाद दुकानदार से सवाल भी किए गए, लेकिन दुकानदार ने कोई जवाब नहीं दिया। मामले को लेकर एसडीएम ने बताया कि शिकायतकर्ता की बयान दर्ज कर लिए गया है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews