Rewa : लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव किचन में गाड़ा, 10 साल से रह रहे थे साथ

murder

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। एक दिल दहला देने वाली घटना में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव किचन में गाड़ दिया। इस घटना केस सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

जमीनी विवाद के चलते युवक को लाठी-डंडो से पीटा, मौत

मामला जवा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव का है। यहां शांति नाम की महिला पिछले 10 साल से रामराज के साथ लिव इन में रह रही थी। शांति रामराज से उम्र में 10 साल बड़ी थी और अपने पति की मौत के बाद से दोनों साथ रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक दोनों ही शराब के आदी थे और उनके बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। शनिवार को पड़ोसियों ने दोनों की लड़ाई की आवाज सुनी थी और रविवार से शांति गायब थी। इसे लेकर जब रामराज के भाई ने उससे पूछताछ की तो वो ठीक से जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। इधर रामराज मौके से फरार हो गया।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो किचन में स्थिति संदिग्ध लगी। वहां फर्श पर नया पेंट किया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने वहा खुदाई कराई तो एक महिला का शव मिला जिसकी शिनाख्त शांति के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच के आधार पर लग रहा है कि झगड़े के दौरान रामराज ने शांति पर किसी धारदार हथियार से हमला किया और फिर उसके शव को किचन में गाड़ दिया। उसके सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान है। पुलिस ने रामराज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews