
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से चोरी की 5 बाइक और दीवान-पलंग में छिपाकर रखे पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी राज सेन पाती गांव का रहने वाला है। आरोपी शहर के रानीगंज में किराए के मकान में रहता है। बाइक चोरी करने के बाद उसके पार्ट्स अलग कर मेकैनिक को बेचता था।
थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसपी विवेक सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाश शुरू की तो राज सेन नाम का एक संदेही पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन हमने उसे धर दबोचा।
फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। जिससे शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो पाएगा। बताया गया कि चोर गिरोह शहर में काफी सालों से सक्रिय था। जो मास्टर की के जरिए और लॉक तोड़कर बाइक चुराता था।
