Rewa News : कस्टमर बनकर बेखौफ चोर ने दुकान से उड़ाया iPhone, घटना सीसीटीवी में कैद

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
rewa news

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ एक व्यक्ति ने मोबाइल की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश ने आई फोन पार कर दिया। इस बात की जानकारी को दुकानदार को लगी उसने तुरंत पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि शहर के शिल्पी प्लाजा बी ब्लॉक में मौजूद मनोज मोबाइल की दुकान पर एक ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश ने एप्पल का आई फोन पार कर दिया। इसकी जानकारी दुकानदार को कुछ देर बाद हो पाई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया है। दुकान संचालक ने बताया कि मैं दुकान में पहुंचे ग्राहकों को मोबाइल दिखा रहा था। इतने में एक युवक मोबाइल लेने के बहाने दुकान पहुंचा। जैसे ही मेरा ध्यान थोड़ा भटका वैसे ही बदमाश ने काउंटर में रखा मेरा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पहले तो मैं इधर-उधर मोबाइल ढूंढता रहा। जिसके बाद हमने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पूरी बात समझ आई।

इस पूरे मामले में दुकानदार ने चोरी की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई है। जहां पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews