Rewa News: त्योंथर SDM का वकीलों के साथ ऊंची आवाज में बातचीत का वीडियो हुआ वायरल, पढ़ें पूरी खबर

एसडीएम और अधिवक्ता के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिस कारण कोर्ट का काम काफी देर तक तक रहा। इस दौरान अन्य अधिवक्ता भी आ गए और दोनों पक्षों ने अपने तर्क दिए।
viral video

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक खबर सामने आई है, जब त्योंथर के SDM ऑफिस में जमकर बवाल हो गया। दरअसल, एसडीएम संजय जैन और अधिवक्ता राजेंद्र गौतम के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिस कारण कोर्ट का काम काफी देर तक तक रहा। इस दौरान अन्य अधिवक्ता भी आ गए और दोनों पक्षों ने अपने तर्क दिए। जिसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसडीएम खुद वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी वीडियो बनाया है। इसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वीडियो बंद कर दो। जो उखाड़ना है उखाड़ लो, मेरा न्यायालय है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

जानें मामला

अधिवक्ता राजेन्द्र गौतम का कहना है कि उनके प्रकरण की सुनवाई दोपहर करीब 2 बजे होनी थी। जब वह पहुंचे तो एसडीएम ने चिल्लाते हुए कहा कि वह सुबह 12 बजे से बैठे हैं और अब तक गौतम नहीं पहुंचे हैं, इसलिए अगली पेशी में सुनवाई होगी। इस बयान के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। साथ ही अधिवक्ता ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई कि एसडीएम ने सामूहिक रूप से अन्य अधिवक्ताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि एसडीएम उनके मामले की सुनवाई को बार-बार आगे बढ़ा रहे थे।

की गई शिकायतें

विवाद के बाद अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया गया। जिसमें अधिवक्ता राजेन्द्र गौतम के पक्ष में कई अधिवक्ताओं ने अपनी बातें रखीं। साथ ही एसडीएम द्वारा लगातार अधिवक्ताओं के साथ गलत तरीके से बर्ताव करने की शिकायतें कीं। अधिवक्ता संघ ने रीवा जाकर संभागायुक्त और कलेक्टर को ज्ञापन देकर संबंधित एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया।

[dgv_vimeo_video id=”989371835″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews