नशे के खिलाफ रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 किलो गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को दबोचा

रीवा के चोरहटा में पुलिस ने सतना से गुढ़ ले जाई जा रही करीब 78 किलो गांजे की खेप पकड़ी है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
Rewa Latest News

मध्यप्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला रीवा जिले से सामने आया है जहां पुलिस ने अवैध गांजे की बड़ऋी खेप पकड़ी है।

बता दें कि चोरहटा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने सतना से गुढ़ लाया जा रहा करीब 78 किलो गांजे जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किये जा रहे वाहन को भी जब्त किया है।

पुलिस ने गांजा समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

जानकारी अनुसार, पुलिस को अपने मु​खबिर से सूचना मिली थी कि सतना की तरफ से भारी मात्रा में गांजा गुढ़ पहुंचाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई एवं तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा एवं उसकी तलाशी ली। पुलिस को वाहन से करीब 78 किलो गांवा बरादम हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर वाहन को जब्त किया और तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। तीन आरोपी सत्येंद्र सिंह सिकरवार (43), राकेश कुमार साकेत (30) और त्रिवेणी जायसवाल (45) हैं। तीनों ही गुढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ पुराने अपराध खंगाल रही है।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

बता दें कि फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews