रीवा पुलिस ने 720 शीशी नशीला कफ सिरप किया जब्त,1 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार

shahdol news

Rewa Crime News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां नशे की अवैध तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। फिलहाल, उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि आरोपी के घर से 720 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई है। जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, गिरफ्त में आए आरोपी से पुछताछ जारी है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि धोबिया टंकी के पास एक आरोपी अपने घर के अंदर 4 बोरियों में कोरेक्स छिपा रखी है। जिसे वो सबसे छुपकर लोगों में बेचने का काम करता है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर दिया। जिसपर 495/2023 धारा 8/21/22 व NDPS Act 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम संतोष साकेत है जो कि धोबिया टंकी हरिजन बस्ती का रहने वाला है। जिसके घर से 4 बोरी में 720 शीशी नशीली कफ सिरप मिली है। जिसे वो लोगों के बीच सप्लाई किया करता था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews