Rewa News: रीवा पुलिस को मिली सफलता, मासूम बच्चे के अपहरण मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार

अपहरणकर्ता द्वारा बच्चे को रीवा से महाराष्ट्र के ठाणे ले जाया गया था, जहां बच्चे का सौदा 30 लाख रुपए में किया गया था। बता दें कि अभी भी 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Police Arrest Crime

Rewa News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, 6 महीने के मासूम बच्चों के अपहरण मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस द्वारा 8 आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके थे। अपहरणकर्ता द्वारा बच्चे को रीवा से महाराष्ट्र के ठाणे ले जाया गया था, जहां बच्चे का सौदा 30 लाख रुपए में किया गया था। बता दें कि अभी भी 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

6 मई का मामला

दरअसल, मामला 6 मई का है। जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौराहे से करीब रात 9 बजे 6 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ता बाइक से सवार होकर वहां पहुंचे थे। जिन्होंने मां के साथ सोते हुए बच्चों को मच्छरदानी के भीतर से उठा लिया और मौका देखते ही वहां से फरार हो गए। इसके बाद, मां रोती-बिलखती सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

1 फरार

जिसपर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बता दें कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर ले लिया गया है। फिलहाल, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews