
Rewa News : मध्य प्रदेश में अपराधों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही। आए-दिन किसी-न-किसी जिले में अपराधिक घटनाएं सामने आती रहती है। उससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहता है। फिलहाल, नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। ऐसे में चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अनजाम देना बहुत ही सरल है, क्योंकि इस दौरान लोग अपने घरों पर ताला लगाकर घूमने फिरने जाते हैं। ऐसे में वह घात लगाए बैठे रहते हैं और मौके का लाभ उठाते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद, उनके हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
रीवा जिले की बात करें तो यहां पर दिन-दहाड़े राह चलते लोगों से चेन स्नेचिंग की जा रही है। इससे जनता में डर का माहौल बना हुआ है। लोग घरों से निकलने में भी घबरा रहे हैं। दरअसल, पुलिस ने महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बाइक सहित 2 नग सोने की चेन भी जब्त की गई है।
त्योंथर का मामला
बता दें कि मामला त्योंथर थाना क्षेत्र का है जब मॉर्निंग वॉक कर रही दो महिलाओं को चेन स्नेतर्स ने अपना निशाना बनाया था। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया। वहीं, आज सुबह दोनों आरोपियों को चाकघाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पहले से 14 शिकायत दर्ज
मामले को लेकर त्योंथर एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि यह शिकायत करीब एक सप्ताह पहले की गई थी। आरोपी के खिलाफ पहले से ही उत्तर प्रदेश में लूट, लूट का प्रयास, हत्या का प्रयास, अवैध मादक पदार्थ संबंधी गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 14 शिकायत पहले से ही दर्ज है। आगे उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान आनंद निषाद और राकेश के रुप में की गई है, जो कि प्रयागराज के रहने वाले हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

