Rewa News: पुलिस को मिली सफलता, चेन स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Police Arrest Crime

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटी हुई सोने की लॉकेट बरामद कर ली गई है, जिसकी कीमत करीब 25 हजार बताई जा रही है। जिन पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीवाद कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं…

शाहपुर का मामला

दरअसल, मामला पहाड़ी थाना शाहपुर का है। जब शनिवार को फरियादी कुसुमकली जायसवाल थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाया कि वह अपनी बहन, भतीजे के साथ बाइक से अपने मायके तेंदुआ से ससुराल शाहपुर जा रही थी, तभी अचानक रास्ते में पल्सर बाइक से दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें रोका। इसके बाद वह उनके गले से सोने की लॉकेट छीन कर वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद वहां काफी संख्या में भीड़ भी इकट्ठा हो गई, लेकिन तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। वारदात के बाद वहां सनसनी फैल गई।

बाइक जब्त

वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम आशिक मंसूरी, उम्र 27 साल निवासी मंडलेश्वर जिला खरगोन और दूसरा आरोपी असलम खान उम्र 21 साल निवासी शाहपुर बताया। साथ ही उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि अपराधियों के पास से एक काले रंग की पल्सर बाइक जब्त की गई है, जिसकी कीमत 70 हजार से अधिक है। जिसका इस्तेमाल वह ऐसी वारदातों को अंजाम देने के लिए करते थे।

एसपी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि आशिक मंसूरी थाना मंडलेश्वर जिला खरगोन का हिस्ट्रीसीटर है। इसके खिलाफ पहले से ही कई मामलों में शिकायत दर्ज है। वह मऊगंज और रीवा के कई क्षेत्रों में सक्रिय था। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ का दौर जारी है। मामले में खुलासा होने पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews