रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के मामले में 4 गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

कल्लू सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिन्हें दमोह जिला के बटियागढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के मामले में 4 गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अभी भी फरार है। फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जा रही है।

नवंबर 2023 का मामला

दरअसल, मामला 25 नवंबर 2023 का है। जब कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसकी उम्र 15 साल बताई गई जो कि 9th क्लास में पढ़ती थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आई। उसके पास जो मोबाइल था वह भी स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने कही ये बात

थाना प्रभारी जे.पी. पटेल का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली गई। काफी छानबीन करने के बाद सब के आधार पर रविंद्र कोरी को अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान खुलासा हुआ कि वह उस लड़की को सूरत ले गया था, जहां वह एक दंपति के साथ मिलकर राजस्थान के जालौर जिले में रहने वाले उत्तम सिंह के हाथों 3 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उत्तम सिंह ने लड़की से शादी रचाई, फिर उसे अपने पत्नी के रूप में रखकर दुष्कर्म करता रहा।

2 आरोपी फरार

वहीं, पुलिस ने किशोरी को जालौर स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर लिया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, उत्तम सिंह और उसका साथी मौके से फरार हो चुका है, जिनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच कल्लू सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिन्हें दमोह जिला के बटियागढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews