रीवा पुलिस को मिली सफलता, करोड़ों की ज्वेलरी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से जुड़ा है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 22 वर्षीय देव चंद्र राय के रुप में की गई है जो कि बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह गुजरात में मिल मालिक के घर पर नौकरी करता था।
arrested

Rewa News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, एक चोर करोड़ों का सामान चोरी कर रीवा के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 22 वर्षीय देव चंद्र राय के रुप में की गई है जो कि बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह गुजरात में मिल मालिक के घर पर नौकरी करता था, जहां से उसने करोड़ की चोरी की और मौका देखते ही बस के रास्ते वहां से फरार हो गया।

गुजरात से हुआ फरार

चोरी की वारदात का पता चलते ही मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गुजरात पुलिसे ने टीम के साथ बस का पीछा किया लेकिन वह काफी दूर निकल चुका था। ऐसे में उन्होंने रीवा एसपी विवेक सिंह को सूचना दी। जिसके बाद एसपी ने चोर के तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने आरोपी को पुराने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से सोने, चांदी और हीरे के जेवरात बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

आगे की कार्रवाई जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि आरोपी के पास से 23 नग सोने की चेन, 43 नग चांदी के सिक्के, 5 सोने के हार, 23 चांदी की पायल, 36 छोटे सोने के आभूषण, 2 चांदी के कलश और डायमंड के आभूषण जब्त किए गए हैं। फिलहाल, आरोपी को गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews