Hindi News

रीवा पुलिस ने की कार्रवाई, किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
बता दें कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनके बैंक खाते, खरीदी गई संपत्ति और अन्य आर्थिक आय की जानकारी लेने के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है।
रीवा पुलिस ने की कार्रवाई, किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी डकैती के मामले सामने आते हैं, तो कभी नशे में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, जो कि पुलिस के लिए भी एक तरह से बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियानें भी चलाई जाती हैं, ताकि इन वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद है।

इसी बीच जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जब किसानों के साथ धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सेमरिया का मामला

दरअसल, घटना सेमरिया थाना क्षेत्र का है। जब किसानों के साथ धोखाधड़ी कर सरकारी रुपयों का गबन किया गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 5839.6 क्विंटल धान गलत तरीके से पोर्टल में फीड की गई थी, जिसकी कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपए है। मामला थाने तक पहुंचा, जब विपुल सिंह ने समिति प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि विजय वेयर हाउस हिनौता नंबर 2 के खरीदी प्रभारी राकेश शुक्ला और सर्वेयर गजेंद्र सिंह बिना धान का उपार्जन किए ही उपार्जन की फीडिंग के लिए तौल पर्ची बनाकर फीडिंग की है, जबकि धान केंद्र पर आई ही नहीं है और ना ही कोई भी किसान धान को लेकर वहां उपस्थित हुआ है।

टीआई ने दी ये जानकारी

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और जांच पड़ताल की गई। थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि जांच-पड़ताल में धोखाधड़ी की बात सामने आई। जिसके बाद राजेश शुक्ला और गजेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर उनके बैंक खाते, खरीदी गई संपत्ति और अन्य आर्थिक आय की जानकारी लेने के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !