रीवा पुलिस की कार्रवाई, दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया था। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।
Police Arrest Crime

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में इन दिनों बदमाशों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ चुका है। आए-दिन वह पुलिस को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। इनकी एक्टिविटीज से लोगों के मन में इतना डर उत्पन्न हो चुका है कि वह घर से निकलने में भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया था। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।

1 अक्टूबर का मामला

दरअसल, पुलिस ने दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला 1 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जब पेट्रोल पंप से कुछ दूर चिरकुला मंदिर के पास से एक युवक युवती जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आनन-फानन में दोनों पीड़ितों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही बताया कि उन पर 3 गोलियां चलाई गई थी। गोली युवक के कंधे और युवती की कलाई को छूकर निकली थी। जिसे गंभीरता से लिया गया और 12 दिन बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीएसपी ने कही ये बात

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने मामले को लेकर बताया कि शिकायत के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और घटनास्थल के आसपास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई और आज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि नाबालिग है। जिनके पास से पिस्तौल और बका बरामद किया गया है।

कार्रवाई जारी

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से हमला किया था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews