Rewa पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान चांदी की ज्वेलरी बरामद, चालक से पूछताछ जारी

Rewa पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान चांदी की ज्वेलरी बरामद, चालक से पूछताछ जारी

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालक के पास से चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जिसकी कीमत 88,000 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, ज्वेलरी को जब्त कर निर्वाचन आयोग में भेज दिया गया है। साथ ही चालक से पूछताछ की जा रही है।

चोरह़टा थाना का मामला

दरअसल, मामला चोरह़टा थाना अंतर्गत उमरी चेक पोस्ट का है। जब पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सतना की और से आ रही बाइक की तलाशी ली गई। तब बैग से हजारों की ज्वेलरी बरामद हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चालक की पहचान रविंद्र सोनी के रूप में की गई है जोकि लालपुर तहसील अमरपाटन के जिला सतना का रहने वाला है।

चलाया जा रहा चेंकिग अभियान

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वहीं, इलेक्शन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी गाड़ी कि बिना जांच पड़ताल किए बिना जिले में प्रवेश नहीं कर सकती। इसी कड़ी में पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर बनाएं हुए है। साथ ही सफलता भी हासिल कर रही है।

पूछताछ जारी

बता दें कि इस कार्रवाई में एसएसटी और एफएसटी अधिकारी डॉक्टर महानंद द्विवेदी, डॉक्टर अविनाश द्विवेदी, आरक्षक शिव मूर्ति मिश्रा, मयंक शुक्ला सहित अन्य पुलिस की टीम मौजूद रही। फिलहाल, चालक से इस बात की पूछताछ की जा रही है कि वह इतनी ज्वेलरी लेकर कहां और क्यों जा रहा था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews