रीवा पुलिस ने 5 दिन से लापता युवक को प्रयागराज से किया बरामद, युवक ने किया था मरने का नाटक; जानें क्यों

Indore News

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि पुलिस ने 5 दिन से लापता युवक की तलाश कर ली है, जो काफी मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ लगा है। बता दें कि मामला चाकघाट थाना अंतर्गत आमिलकोनी गांव का है। जब एक युवक के पानी डुबने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस व बचाव टीम 5 दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रही थी। वहीं, इधर युवक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – Rashifal 26 October 2022 : मेष मिथुन कन्या कुंभ के लिए आज का दिन सर्वोत्तम, नौकरी शिक्षा, यात्रा के योग, वृश्चिक कर्क रखें ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल 

पुलिस ने इस मामला में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, करीब एक सप्ताह पहले टमस नदी के घाट में कपड़े व मोबाइल रखकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज भाग गया था। जिसके बाद वो नैनी में वह तफरी कर घूम रहा था। वहीं, पुलिस की तलाश लगभग 5 दिनों से जारी थी। इसके लिए पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और उसके फोन को ट्रेस किया गया लेकिन तब भी उसकी कोई खबर नहीं मिली। वहीं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस फरार युवक को यूपी के प्रयागराज से बरामद कर लिया और उसे सही सलामत थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें – MP : सरकार की नई तैयारी, सुशासन की दिशा में नए प्रयास, प्रस्ताव तैयार, सभी जिलों को मिलेगा लाभ 

पुलिस की पुछताछ में उसने बताया कि, वो अपने घरवालों से काफी ज्यादा परेशान था और उन्हीं से नाराज होकर उसने ऐसा किया। सबसे पहले वो नदी के घाट पर अपने कपड़े खोलकर रखे। साथ ही, अपने मोबाइल को भी वहीं छोड़ कर वो ट्रेन के रास्ते प्रयागराज पहुंच गया। इधर, स्थानीय लोगों को लगा की नदी में डुबने से कोई अनहोनी हो गई है। इसलिए पुलिस को सूचना दी गई और राहत बचाव की टीम ने उसकी तलाश जारी कर दी। वहीं, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पूरे गांव में मातम छा गया था। लोगों को युवक के वापस लौटने की उम्मीद खो दी थी।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय जेल जबलपुर में बंद बिशप पी.सी सिंह के इशारे पर चल रहा क्राइस्टचर्च स्कूल, पढ़ें पूरी खबर 

इस मामले में चाकघाट थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि, कमलेश केवट 35 वर्ष निवासी आमिलकोनी 18 अक्टूबर की सुबह अचानक लापता हो गया। युवक ने अपने परिजनों को गुमराह करने के लिए टमस नदी के किनारे मोबाइल फोन और कपड़ा रखकर गायब हो गया। युवक को ढूढ़ते हुए परिजन नदी के किनारे पहुंचे। वहां कपड़े देख नदी में डूबने की आशंका जाहिर की। साथ ही उन्होंने बताया कि, पुलिस कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ और होमगार्ड के गोताखोर बुलाए गए। जवान स्टीमर वोट की मदद से पांच दिनों तक नदी में सर्चिंग किए पर उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर दौड़ाया।

यह भी पढ़ें – सेवानिवृत्त कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर, DoPT ने जारी किया आदेश, पेंशन भुगतान में इस तरह मिलेगा लाभ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews