Rewa News: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ रीवा में सेमरिया और गुढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यहां पढ़ें पूरी खबर

Indore News

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | मध्यप्रदेश में पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है।  पुलिस लगातार अवैध कारोबारों के ठिकानों पर दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में रीवा (Rewa News) में पुलिस ने जिले के दो जगहों पर दबिश दी। पहली दबिश सेमरिया पुलिस ने बरौं गांव में दी जबकि दूसरी दबिश गुढ़ पुलिस ने सीतापुर मोड दी। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें – Today Petrol Diesal Rate : पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नई अपडेट, आपके शहर में जानें क्या है आज के लेटेस्ट रेट

रीवा जिले की सेमरिया पुलिस ने बरौं गांव में मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की, जिसमें पुलिस ने घर के अंदर से 50 शीशी कोरेक्स जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही, मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर थाने लाई, जिससे पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी ही आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – National Education Day 2022 : शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आज़ाद का महत्वपूर्ण योगदान

वहीं, दूसरी बड़ी छापेमार कार्रवाई गुढ़ पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 नवंबर को बदवार-सीतापुर मोड के पास दबिश दी। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर, गांजा की खेप देने के लिए किसी शख्स का इंतजार कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक की तलाशी ली, जिसके पास से पुलिस ने 850 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 8,500 रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ नडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी ही आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, शनिवार से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बढ़ेंगी ठंड, पढ़े पूर्वानुमान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews