
Rewa News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो से 1,20,000 रुपए जब्त किए हैं। साथ ही मौके से चालक को पकड़कर थाने लाया है, जिससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…
उमरी चेक पोस्ट का मामला
दरअसल, मामला उमरी चेक पोस्ट का है, जहां पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चोरहटा पुलिस ने सतना की एक गाड़ी से 1 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी शिव बहादुर सिंह ग्राम किरहाई पोस्ट अहिरगांव जिला सतना की है जोकि रीवा की तरफ आ रही थी। तभी चेकिंग में कैश से भरा एक बैग पाया गया।
चेकिंग की कार्रवाई की गई तेज
फिलहाल, चोरहटा पुलिस ने रूपयों को जब्त निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। साथ ही चेकिंग की कार्रवाई तेज कर दी गई है। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी जिलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो। साथ ही बिना जांच पड़ताल के कोई भी वाहन जिले के अंदर प्रवेश न कर सके, इसका भी सख्त निर्देश भी दिया गया है।
ये लोग रहे मौजूद
वहीं, इस कार्रवाई में एसएसटी और एफएसटी अधिकारी डॉक्टर महानंद द्विवेदी, डॉक्टर अविनाश द्विवेदी, अएसआई संतोष सिंह, आरक्षक शिव मूर्ति मिश्रा, पंकज मिश्रा, मयंक शुक्ला, वनकर्मी अवध लाल कोटवार, आदि मौके पर मौजूद रहे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

