दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, 5 घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, 5 घायल

रीवा, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के रीवा (Rewa) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया| रीवा के जोधपुर गाँव में एक तेज रफ़्तार कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों की घटनास्थल में ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहें हैं| इसमें दो गंभीर बताए गए हैं, जिनका इलाज संजय गांधी अस्पताल रीवा में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नईगढ़ी थानांतर्गत जोधपुर गाँव की है| जहां एक कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए| टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार लोग बाहर आकर गिर पड़े| हादसे में वाहन में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हैं, इसमें दो गंभीर बताए गए हैं|

हादसे में ऑटो चालक बबलू केसरवानी निवासी घूरपुर प्रयागराज एवं अकौरी निवासी राम सजीवन साकेत की मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते वक्त अकौरी निवासी कुसुम कली साकेत एवं सोहागी निवासी कार चालक पप्पू यादव की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews