धनतेरस पर रीवा में भीड़भाड़ के मद्देनजर रूट डायवर्ट, जानें परिवर्तित मार्ग

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी। बता दें कि मार्केट को शहर का ऑल-इन-वन मार्केट के रूप में जाना जाता है। इसलिए हर एक छोर से लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं।
Route Divert

Rewa News : आज पूरे देश भर में धनतेरस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। धनतेरस पर नए वाहन, सोने-चांदी के आभूषण सहित झाड़ू, इत्यादि खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आज से दिवाली 5 दिन तक सेलिब्रेट की जाएगी। लगभग हर शहर में इसकी धूम देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भी भीड़भाड़ और ट्रैफिक को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

रीवा में शिल्पी प्लाजा मार्केट है, जहां आज के दिन खासकर लोग कपड़े, ज्वेलरी, मोबाइल, सजावट के समान, आदि खरीदने पहुंचते हैं। यहां लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

जानें परिवर्तित मार्ग

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी। बता दें कि मार्केट को शहर का ऑल-इन-वन मार्केट के रूप में जाना जाता है। इसलिए हर एक छोर से लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। शाम के समय यहां मेले जैसा नजारा देखने को मिलेगा। इसको मध्य नजर रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बिछिया, लोही, गड्डी रोड से आने वाली ऑटो और ई-रिक्शा को अस्पताल चौराहे से प्रकाश चौराहा, घोड़ा चौराहा, खन्ना चौराहा होते हुए जय स्तंभ की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। एकांगी सड़क होने के कारण अमहिया की ओर सिरमौर चौराहा जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार ढेकहा और बड़ी पुल की ओर से जय स्तंभ, कॉलेज चौराहा, सिरमौर चौराहा होकर धोबिया टंकी लोग जा सकेंगे। इसलिए घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें।

पार्किंग स्थल

पार्किंग के लिए मानस भवन, शिल्पी भवन के पीछे स्थित पार्किंग, साईं मंदिर पार्किंग, प्रकाश चौराहा पार्किंग, गांधी कंपलेक्स पार्किंग बनाया गया है। जिसमें 4 पहिया वाहन खड़े होंगे। वहीं, 2 पहिए वाहन की पार्किंग के लिए पंजाब नेशनल बैंक और प्रकाश चौराहा है। इन जगहों के अलावा कहीं भी वाहन पार्किंग मिल गई, तो क्रेन से वाहनों को टो किया जाएगा। साथ ही मलिक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews