तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगा दी आग

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगा दी आग

रीवा, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को लोगों को जोरदार टक्कर मार दी| इस दर्दनाक हादसे (Accident) में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग (Fire In Truck) लगा दी और चक्काजाम कर दिया| घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया|

जानकारी के मुताबिक घटना शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बायपास पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है| जहां स्कूटी पर जा रहे लड़का और लड़की को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद मृतकों की पहचान नहीं हो सकी| पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है|

बताया जा रहा है लड़का और लड़की रीवा के ही है। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और चक्काजाम कर दिया| घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews