रीवा में कांग्रेस महापौर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले की तलाश जारी, साइबर सेल की टीम कर रही जांच

रीवा में कांग्रेस महापौर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले की तलाश जारी, साइबर सेल की टीम कर रही जांच

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | बड़े-बड़े नेताओं के नाम से फर्जी आईडी बनाने का मामला आए दिन सामने आता रहता है। देश के प्रधानमंत्री तक की सोशल मीडिया एंकाउट हैक होने की खबर मिली थी। इसी कड़ी में रीवा के कांग्रेस महापौर अजय मिश्रा बाबा की फर्जी फेसबुक आईडी होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद महापौर ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को इस बात की सूचना दी है। जिसके बाद इस बारे में साइबर सेल को भी जानकारी दी गई है। वहीं, मेयर के शिकायत दर्ज करने के बाद पूरे शहर में तहलका मच गया है। फिलहाल, फर्जी आईडी के आईपी एड्रेस के जरिए उस इंसान की खोज की जा रही है।

यह भी पढ़ें – विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस, आर्थिक असमानता और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने का दिन 

बता दें कि रविवार की शाम महापौर के सचिव एमएस सिद्दीकी ने नगर निगम कार्यालय की ओर से पत्र भेजकर शिकायत की है। जिसमें लिखा गया है कि, ‘कांग्रेस महापौर अजय मिश्रा बाबा’ नाम से बनी फेसबुक आईडी मेयर की नहीं है। ऐसे में फर्जी फेसबुक आईडी बंदकर कर संबंधित ​व्यक्ति की जांच करें। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।’ जिसकी जानकारी लगते ही साइबर क्राइम ब्रांच की टीम तूरंत एक्टिव हो गई है और साइबर सेल के निरीक्षक वीरेन्द सिंह पटेल इस पूरे मामले में को अपने अंडर में ले लिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही फर्जी आईडी चलाने वाले शख्स की पहचान कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में मामूली विवाद पर चलती ट्रेन से युवक को बाहर फेंका, Video हुआ Viral  

दरअसल, इन दिनों आगामी विधानसभा को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। जिसे लेकर बैठकों, दौरे का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की वोटिंग चल रही है। जिसके लिए रीवा मेयर अजय मिश्रा बाबा भोपाल प्रवास पर हैं। ऐसे में उनको उनके किसी जानने वाले ने फर्जी फेसबुक आईडी की जानकारी दी। जिसके बाद मेयर ने तुरंत मामले की जानकारी अपने सचिव को दे दी।

 विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं, महापौर के साथ ऐसी अराजक घटना होना आम सी बात है। इसके पीछे किसकी साजिश हो सकती है यह कहना बेहद मुश्किल है लेकिन साइबर सेल की टीम जल्द ही उस फर्जी आदमी को पकड़ने का दावा कर रही है। जिससे इस बात का पता लगाया जा पाएगा कि उसने महापौर की फर्जी आईडी क्यों बनाई है, इसके पीछे क्या वजह है। साथ ही उसपर उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें – भोपाल : डेलीगेट्स पर कोई दवाब नहीं, अंतर्रात्मा की आवाज पर जिसको भी वोट देना हो दे-कमलनाथ  

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews