पिकनिक मनाने आए छह युवक क्योटी जलप्रपात में डूबे, 5 के शव मिले

पिकनिक मनाने आए छह युवक क्योटी जलप्रपात में डूबे, 5 के शव मिले

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में क्योटी जलप्रपात में नहाने के दौरान छह लोग बह गये। इनमें से पांच लोगों के शव सोमवार को निकाल लिए गए। एक की अब भी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत क्योटी जलप्रपात में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रविवार को पिकनिक मनाने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अलग अलग ग्रुप्स में आए 6 युवक डूब गए। इनमे से अब तक पांच के शव मिल चुके हैं। पहले एक समूह के सात में से दो युवकों के डूबने की बात सामने आई थी। वहीं दूसरे ग्रुप के चार लड़के डूबने के बाद दो साथी प्रयागराज लौट गए। जिसके बाद सोमवार को उनके परिजन यहां पहुंचे तो चार अन्य युवकों के डूबने का पता चला।

पुलिस ने गौतखोर की मदद से पांच शव निकाल लिए हैं। एक की तलाश की जा रही है। बता दें कि रीवा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित क्योटी जलप्रपात जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है, जिसके कारण दूरदराज से लोग यहां घूमने भी आते हैं। नहाने के लिए पानी के तेज बहाव में भी उतर जाते हैं। जिसके चलते लोग यहां कई बार हादसे के शिकार हो जाते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews