नवरात्रि में रीवा में गूंजेंगे कैलाश के तराने, भव्य अटल पार्क का होगा लोकार्पण

रीवा में नवनिर्मित इस पार्क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा गया है। इस खास मौके पर सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति की संभावना है।
नवरात्रि में रीवा में गूंजेंगे कैलाश के तराने, भव्य अटल पार्क का होगा लोकार्पण

Rewa News : देशभर में 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है। जिसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। गली-मोहल्ले पंड़ालों से सजकर लगभग तैयार हो चुके हैं। बच्चे से लेकर बड़ों तक के मन में उमंग है। वहीं, मध्य प्रदेश के रीवा जिले के लिए भी 3 अक्टूबर बेहद खास रहेगा, क्योंकि इस दिन नवनिर्मित अटल पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान का मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत भी जितेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

Rajendra Shukla

डिप्टी CM ने दी जानकारी

इसकी जानकारी प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दी है। इससे जिलेवासियों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार की तैयारी शुरू की जा चुकी है। पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। बता दें कि यह पार्क सिविल लाइन कॉलोनी में निर्मित किया गया है, जिसे कई पुराने जर्जन भवन को गिरकर बनाया गया है जो कि 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ था और लगभग 90 साल पुराना हो चुका था। इसे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गिराकर यहां पार्क का निर्माण किया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि डिप्टी सीएम की मौजूदगी में इस पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा गया है। इस खास मौके पर सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति की संभावना है। इसके लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि जनता को किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। दरअसल, इस पार्क के लोकार्पण से स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। यहां पर लोग सुबह या फिर शाम को लोग सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। वह यहां जॉगिंग के लिए आ सकते हैं। इससे उनका माइंड स्ट्रेस फ्री होगा। इसके अलावा, यहां पर सोशल गैदरिंग भी हो पाएगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस पार्क का निर्माण किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews