रीवा जिले के सिरमौर जनपद के उमरी वितरण केंद्र में मची भगदड़, खाद लेने आए किसान और महिलायें घायल

किसानों की भारी भीड़ के बीच टोकन वितरण करने के लिए जैसे ही अचानक गेट खोला गया, तो वहां भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई और भीड़ में गिरकर कई महिलाएं पुरुष घायल हो गए।
farmers news

A farmer applying fertilizer in field

मध्यप्रदेश में इन दिनों कई इलाकों में खाद की समस्या देखने को मिल रही है, प्रशासन खाद की पर्याप्त व्यवस्था की बात तो करता है, लेकिन पहले से ही खाद पाने के चक्कर में किसानों की भीड़ वितरण केंद्रों में पहुंच जाती है जिससे भगदड़ की स्थिति बन जाती है। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले के सिरमौर जनपद अंतर्गत उमरी वितरण केंद्र से सामने आया है। जहां मंगलवार को खाद और टोकन पाने के लिए किसानों की भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। यहां भगदड़ के दौरान आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष गिरकर घायल हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”1117152409″]

कई लोग हुए घायल 

यह घटना सिरमौर जनपद के उमरी स्थित निजी महाविद्यालय परिसर में हुई है। बताया जा रहा है कि भगदड़ की वजह किसानों के बीच उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति के कारण होना बताई गई है। जहां टोकन और खाद का अलग-अलग जगह वितरण होने के कारण किसान भ्रमित हो गए, और एक दिन पूर्व टोकन वितरण वाले स्थान पर किसानों की भीड़ जमा हो गई। जहां पहले तो महाविद्यालय का गेट नहीं खोला गया, और जब अचानक से गेट खुला तो पहले टोकन पाने के चक्कर में किसानों के बीच भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”1117152748″]

महिलाओं को आई गंभीर चोट 

फिलहाल इस घटना में ज्यादातर महिलाएं घायल हुई है जिन्हें चोटें आई है, उन्हें उपचार के लिए सिरमौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया है। वही मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस बल ने स्थिति पर काबू पाते हुए शांति व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं, और किसानों को टोकन के साथ-साथ खाद वितरण की भी व्यवस्था बनाई गई है।

 सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर

[dgv_vimeo_video id=”1117153073″]

रीवा से सविता शर्मा की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews