पुलिस अधीक्षक ने थाने में पदस्थ एसआई को किया निलंबित

पुलिस अधीक्षक ने थाने में पदस्थ एसआई को किया निलंबित

रीवा।अखिल त्रिपाठी।

थाना सेमरिया में पदस्थ उपनिरीक्षक गोकुलानंद पांडे के खिलाफ एक फरियादी ने आर्थिक लेन देन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में शिकायत कि थी।  पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक रीवा को उक्त शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन देने हेतु कहा गया था। निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक रीवा ने उक्त शिकायत की जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।

उक्त टीम ने लगातार दो दिन से उस व्यक्ति पर नजर रख रही थी। जिसके माध्यम से गोकुलानंद पांडे आर्थिक लेन-देन कर रहा था। उक्त टीम ने दिनांक 08/02/2020 को सेमरिया में उपनिरीक्षक गोकुलानंद पांडे को गंभीर कदाचार में लिप्त पाया गया। तथा उनके खिलाफ फरियादी द्वारा की गई शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रीवा आबिद खान ने उपनिरीक्षक गोकुलानंद पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रीवा पुलिस लाइन मैं अटैच कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews