मऊगंज के सिंचाई कॉलोनी में बना अस्थाई बस स्टैंड, कलेक्टर ने रूट मैप किया तैयार

mp news, indore news

Mauganj News : मध्य प्रदेश का नया जिला मऊगंज में अभी तक परिवहन की उचित व्यवस्था नहीं थी। जिसे लेकर आएदिन सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती थी। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने बीते 2 सितंबर को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा। जिसके बाद नगर के अंदर बस स्टैंड तक की नवीन सड़क की स्वीकृति मिल गई है।

कलेक्टर ने ली सहमति

बता दें कि सड़क निर्माण कार्य के कारण बस स्टैंड को अस्थाई रुप से शिफ्ट किया गया है। जिसके कारण 28 दिनों तक बस स्टैंड को सिंचाई कॉलोनी मऊगंज में अस्थाई रूप से स्थापित होगा। इस संबंध में कलेक्टर ने मोटर मालिकों से भी चर्चा की। सभी की आपसी सहमति के बाद रूट मैप तैयार किया गया है। जिसमें रीवा, हनुमना, मिर्जापुर, प्रयागराज, सीधी से आने वाली और जाने वाली बसों के लिए कई मार्ग सुनिश्चित किए गए है। वहीं, बस संचालक एक निश्चित मार्ग निर्धारित करेंगे।

जानें रूट मैप

  1. रीवा-हनुमना-मिर्जापुर की बस ओवरब्रिज से सिंचाई कॉलोनी बस स्टैंड आएंगी, फिर वापस ओवरब्रिज से हनुमना जाएगी।
  2. हमुमना से रीवा जाने वाली सारी बसें  ओवरब्रिज से सिंचाई कॉलोनी बस स्टैंड आएंगी।
  3. सीधी जाने वाली सारी बसें पतियारी मोड़ से पाडर, पन्नी मोड होते हुए सिंचाई कॉलोनी बस स्टैंड आएंगी।
  4. सीधी से प्रयागराज जाने वाली बसें पतियारी मोड से पन्नी होकर सिंचाई कॉलोनी बस स्टैंड होकर प्रयागराज जाएगी।

इन मार्गों में बसों का प्रवेश वर्जित

  • दुवगवां से घुरेहटा मार्ग
  • पुराना बस स्टैंड
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews