Rewa News : रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, कार में सवार दो लोग जिंदा जले

Rewa News : रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, कार में सवार दो लोग जिंदा जले

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो कार सवार जिंदा जल गए। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस और कलेक्टर मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। आइए जानते हैं पूरा मामला…

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस-प्रशासन ने तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया लेकिन तबतक दोनों कार सवारों की जलने के कारण मौत हो चुकी थी। फिलहाल, पुलिस कार सवारों की भी पहचान जुटाने में लगी हुई है।

ट्रक भी जलकर हुआ खाक

दरअसल, मामला रीवा जिले के चोरहटा थाना इलाके के जेपी ओवरब्रिज के पास की है। जहां देर रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण कार 100 मीटर तक ट्रक के साथ ही घसीटते चला गया। चुकिं, कार CNG गैस किट होने के कारण उसमें आग लग गई, जिससे उसमें बैठे दो लोग वहां से निकलकर भाग नहीं पाएं और आग में जिंदा जल गए। वहीं, घटनाक्रम में ट्रक भी जलकर खाक हो गया।

हादसे के वक्त किया संघर्ष

मामले में सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया कि, हादसे के बाद दोनों मृतकों ने कार के अंदर काफी संघर्ष किया है। जिसके कारण एक युवक का हाथ भी टूट गया था। शायद कार सीएनजी वाली न होती तो दोनों युवक जलने से बच जाते।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews