रीवा में दिखा तेज रफ्तार का कहर, कार ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत

Indore Hit And Run Case

Rewa Road Accident : रीव में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे ने अस्पताल ले जाने के क्रम में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार पंचर भी हो गई थी, जिसे चालक वहीं छोड़कर फरार हो गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस और मृकत के परिजनों को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया है। जिसके बाद, विधि-विधान के साथ छात्र का हाद संस्कार किया जाएगा। आइए जानें विस्तार से…

ऐसे हुआ हादसा

दरअसल, घटना समान थाना अंतर्गत का है। जब तरहटी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली का रहने वाला 12 वर्षीय छात्र सिद्धार्थ अग्रवाल सुबह के 6.30 बजे स्कूल के निकला था, जहां वो खेल में हिस्सा लेने जा रहा था। इस दौरान सिरमौर चौराहा के समीप बजरंग नगर मोड़ के आगे प्रताप ज्वेलर्स के पास हादसे का शिकार हो गया। दरअसल, कार रांग साइड से आ रही थी। जिस कारण यह हादसा हो गया।

गांव में मातम

कार की ठोकर से छात्र सड़क पर जा गिर। इस दौरान उसका बहुत अधिक खुन बह चुका था और अस्पताल ले जाने के दौरान इसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही पूरे स्कूल परिसर और गांव में मातम का माहौल बन गया है। फिलहाल, पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews