
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो बिना खौफ के कहीं भी मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला नगरिया मोहल्ले से सामने आया है। जहां एक दर्जन युवक हथियार लेकर पहुंचे और एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, कांग्रेस नेता लक्ष्मण यादव ने जाकर मामले को शांत करवाया। जिससे आरोपी वापस लौट गए। आइए विस्तार से जाने आखिर क्या है पूरा मामला…
कारतूस लेकर पहुंचे बदमाश
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पहला नहीं बल्कि दूसरा मामला है जब दर्जनों बदमाश कट्टा और कारतूस लेकर वहां पहुंचे थे। जिन्होंने मोनू पासी नाम के एक युवक की पिटाई की, जिसेमं कांग्रेस नेता लक्ष्मण यादव की पत्नी पुष्पा यादव और बेटा गुंजन यादव घायल हो गया। इसके अलावा, बदमाश समझाने पर वापस चले गए थे लेकिन रात में वापस आकर वाहनों में तोड़फोड़ की। जिसके बाद पुलिस थाने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है।
कार्रवाई जारी
वहीं, मामले को लेकर कांग्रेस नेता लक्ष्मण यादव ने बताया कि युवक की पिटाई के दौरान बीच- बचाव किया गया। जिसका विरोध करने पर अब वो मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

