
रीवा, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज बस स्टैंड हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो हमलावर फरार है। दरअसल, 1 नवंबर की रात को बस स्टैंड में पुरानी रंजिश को लेकर पांच दोस्तों ने अपने एक दोस्त को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था, जिसे रात में ही गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 2 नवंबर की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – Indian Railways Update : 100 से अधिक ट्रेन आज रद्द रहेंगी, देखें IRCTC की लिस्ट
हत्या की सूचना के बाद गुप्ता समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए, जिन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के शव को लेकर थाने पहुंचे और थाना परिसर में दो घंटे जमकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही, पुलिस प्रशासन से हत्याओं को जल्द-से-जल्द सजा देने की मांग की।
यह भी पढ़ें – आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरण नेगी का 105 साल की उम्र में निधन, जीवन में 34 बार मताधिकार का प्रयोग
बता दें पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। जिन्होंने अपने बयान में कहा कि मृतक से उनका पुराना विवाद था। साथ ही, आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि, मृतक आए दिन उन्हें परेशान किया करता था। केवल इतना ही नहीं उनके साथ गाली गलौज करना, अंगुली काट लेना, बात-बात पर विवाद करना उसकी पुरानी आदत थी। जिससे परेशान होकर पांचों ने उसे जान से मार डालने की योजना बनाई। अपने प्लान के मुताबिक वो ठीक 1 नवंबर की रात को बस स्टैंड पहुंच गए और लाठी व डंडा से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें – Indian Railways Update : 100 से अधिक ट्रेन आज रद्द रहेंगी, देखें IRCTC की लिस्ट
सूचना मिलते ही मृतक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। वहीं, मऊगंज पुलिस की कार्रवाई के बाद तीन आरोपियों को विकास कुमार गुप्ता उर्फ विक्कू पुत्र हरिशचंद्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 मऊगंज, अश्वनीधर द्विवेदी उर्फ बंटी पुत्र शैलेन्द्रधर द्विवेदी 19 वर्ष निवासी खटखरी थाना नईगढ़ी, शुभम सेन उर्फ छोटू पुत्र गंगा प्रसाद सेन 25 वर्ष निवासी वनपाडर को गिरफ्तार कर लिया है। जिनपर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि घटना के दो अन्य आरोपी प्रिंश गुप्ता और विजय मिश्रा फरार है।
यह भी पढ़ें – निवाड़ी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई क्रेटा कार, मौके पर ही हुई तीन की मौत, एक घायल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

