Rewa News: रीवा में मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा समेत बाइक जब्त

arrest

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में हाइवा चालक के साथ मारपीट करने के बाद लुट करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद चालक द्वारा इसकी शिकायत थाने में कराई गई थी। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी। बता दें पुलिस ने लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक देशी कट्टा 315 बोर व कारतूस समेत दो बाइक बरामद हुई है।

सेमरिया मार्ग का मामला

दरअसल, मामला चोरहटा थाना अंतर्गत सेमरिया मार्ग का है। जहां तीन शातिर बदमाशों ने मिलकर एक हाइवा चालक रामधनी सिंह की पिटाई कर दी और सारा सामान लूट कर ले गए। जिसके बाद उन्होंने डाढ़ थाना सेमरिया में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। जहां पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 886/22 आईपीसी की धारा 394, 34 का अपराध दर्ज किया।

साइबरसेल की ली गई मदद

वहीं, चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय ने बताया कि मामले में आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही, साइबरसेल की मदद से बदमाशों का लोकेशन ट्रेस किया गया। जानकारी हाथ लगते ही दबिश देकर सत्यम सिंह परिहार, शिवम विश्वकर्मा और सचिन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से दो मोबाइल, एक देशी कट्टा 315 बोर, एक कारतूस समेत दो बाइक भी बरामद की गई है।

दो अन्य अपराधों में संलिप्पता

फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। बताया जा रहा है कि इनकी संलिप्पता दो अन्य अपराधों में भी मिली है जो कि अपने इलाके के शातिर अपराधी हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews