रीवा में दर्शनार्थियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 12 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, इलाज जारी

रीवा में दर्शनार्थियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 12 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, इलाज जारी

Rewa Accident News : मध्यप्रदेश के रीवा में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां भक्तों से भरी हुई बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कुल 49 श्रद्धालु सवार थे। घटना में 12 लोग घायल हुए है जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। फिलहाल, सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानें पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस यूपी के बनारस से कर्नाटक के बेंगलुरु लौट रही थी लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। चालक की एक भूल से इतना बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद फौरन राहगिरों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंचे कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को एसजीएमएच में एडमिट कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज जारी है।

SP ने दी जानकारी

बस क्रमांक केए 51 डी 9359 में सवार 49 दर्शनार्थी दो दिन पहले बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर गए थे। धार्मिक यात्रा पूरी कर 28 फरवरी की सुबह रीवा, जबलुपर, नागपुर के रास्ते बेंगलुरु जाना था। इसी दौरान बस चालक ने आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक किया लेकिन बस आगे नहीं निकल पाई और अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। जिसकी सूचना मनगवां पुलिस ने कंट्रोल रूम में दी। वहीं, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला – नवनीत भसीन, एसपी

घटना के बाद से ही इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे के कारण सड़क परिवहन में भी बाधा उत्पन्न हुई। फिलहाल, किसी प्रकार की कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews