Rewa News: घने कोहरे के कारण रीवा में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, एक पायलट की मौके पर मौत, 1 घायल

Rewa News: घने कोहरे के कारण रीवा में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, एक पायलट की मौके पर मौत, 1 घायल

Rewa Plan Crash: मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। बता दें हादसे में एक पायलट की मौत हो गई जबकि दूसरा ट्रेनी पायलट गंभीर रुप से घायल हो गया है। दरअसल, घटना गुरुवार की रात करीब 12 का बीच का है। सबसे पहले प्लेन मंदिर से टकराया। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

उमरी गांव का मामला

दरअसल, पूरी घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है। जहां फाल्कन कंपनी हवाई अड्डे में ट्रेनिंग देती है। बता दें रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पायलट कैप्टन विमल कुमार, सोनू यादव को  ट्रेनिंग दे रहे थे। तभी उनका प्लेन मंदिर से जा टकराया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। प्लेन का मलबा चारों और बिखर गया। इस इलाके में घरों में सो रहे लोग दहशत में बाहर निकल आए।

घायल को कराया गया भर्ती

वहीं, मामले को लेकर रीवा एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि फाल्कन एविएशन एकेडमी का प्लेन चोरहटा थाना अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें दो लोग सवार थे, हादसे में पायलट की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews