
रीवा, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के पुलिस, अधिकारी, RTO विभाग असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रीवा के शहर से देहात तक पुलिस व परिवहन विभाग (RTO) का विभाग जारी है। बता दे कि कलेक्टर मनोज पुष्प ने SGMH कैंपस में बाहर खड़ी एंबुलेंस की जांच की गई।
यह भी पढ़ें – Agniveer Recruitment : दौड़ में बेहोश हुए दो सगे भाइयों की एक समान मौत, सदमे में पूरा परिवार
दरअसल, कलेक्टर को लगातार चालकों से मनमनानी करने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर आरटीओ मनीष त्रिपाठी ने एंबुलेंस के सारे दस्तावेजों की जांच की, जिसके बाद मामले में 9 एंबुलेंस गांड़ियों पर चालानी कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें – CSL Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, निकली 143 पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम
इस मामले में RTO मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर मनोज पुष्प ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद 9 नवंबर को निर्देश का पालन करते हुए परिवहन विभाग व परिवहन सुरक्षा स्क्वाड ने संयुक्त कार्रवाई की और संजय गांधी अस्पताल में एंबुलेंस वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही, 9 वाहनों के दस्तावेज नहीं मिलने पर उनके चालान काटे गए क्योंकि दस्तोवेजों में लाइसेंस समेत अन्य प्रकार के कई दस्तावेज नहीं पाए गए। वहीं, तीन वाहनों को जब्त करते हुए 49,500 रुपये का राजस्व ओव्हर लोडिंग के विरुद्ध बनाया गया है।
यह भी पढ़ें – Foods For Winter: सर्दियों में खाएं ये 5 फूड्स, शरीर बनेगा मजबूत, बीमारियाँ रहेंगी दूर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

