रीवा में दो दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन का होगा आयोजन, इन विषयों पर होगी विस्तृत चर्चा

रीवा में दो दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन का होगा आयोजन, इन विषयों पर होगी विस्तृत चर्चा

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के रीवा में दो दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 29 व 30 अक्टूबर को होगा। दरअसल, यहां श्याम शाह मेडिकल कालेज के एपीआई रीवा चेप्टर एवं मेडिसन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि इस समारोह में देश ही नहीं बल्कि विदेशों के डॉक्टर भी शामिल होंगे। इस दौरान रिसर्च एवं मेडिसिन के विषयों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें – नामांतरण करने के लिए पटवारी ने मांगी रिश्वत, 50,000 रुपये लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

29 और 30 तारीख को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस समारोह में चिकित्सक विशेषज्ञ समेत कई अन्य बड़े अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। जिसे लेकर मेडिसिन विभाग के एचओडी मनोज इंदुलकर ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान एचओडी मनोज ने बताया कि, कार्यक्रम का आयोजन मेडिसिन विभाग श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वाधान में होगा। जिसमें क्लीनिकल रिसर्च एवं मेडिसिन के दुर्लभ विषयों के बारे में चर्चा की जाएगी। इस आयोजन में पद्मश्री डॉ. प्रो. के.के त्रिपाठी, आइएमएस. बीएचयू वाराणसी, डॉ. प्रो.अपूर्व पौराणिक, पूर्व प्रोफेसर न्यूरोलाजी विभाग, एमवाइएच इंदौर, डॉ. पीसी मनोरिया, वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक, भोपाल, डॉ. केएन सिंह, नेफ्रोलोजिस्ट इन्द्रप्रस्थ अपोलो नई दिल्ली शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें – Moto X40 और Moto G Play जल्द होंगे लॉन्च, फीचर्स और रेंडर का हुआ खुलासा, यहाँ जानें सबकुछ

वहीं, पिछड़ावर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि, अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 15 अक्टूबर तक कर दिये गये हैं। इनका सत्यापन संस्थाओं द्वारा 31 अक्टूबर तक किया जाय। जिला कार्यालय के नोडल अधिकारी को 15 नवंबर तक सत्यापन करना है। उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन करना है। उक्त आवेदनों का संस्थाओं द्वारा 15 नवंबर तक सत्यापन किया जाय। नोडल अधिकारी द्वारा 30 नवंबर तक सत्यापन करना है।

यह भी पढ़ें – जबलपुर में LPG गैस सिलेंडर से गैस रिफिल करते समय लगी आग, एक के खिलाफ मामला दर्ज 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews