
A close-up of the foot of a dead person in a morgue. A blank tag is attached to the toe.
रीवा, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के रीवा में दो अलग-अलग जगहों पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जगहों से शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक, पहला शव रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग स्थित बीहर नदी पर मिली है जो कि कल रात से ही लापता था और वह युवक मानसिक रूप से कमजोर भी था। वहीं, दूसरा शव कोतवाली क्षेत्र के छतुरिहा घाट में अर्ध विकसित नवजात का मिला है। दरअसल, एक कलयुगी मां ने अपने पाप को छिपाने के लिए नवजात शिशु को पानी में फेंक दिया था, जिससे उस मासूम की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस दोनों ही मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें – अशोक शाह के बयान पर कंट्रोवर्सी : अब इमरती देवी बोलीं ‘इससे महिलाओं की छवि खराब हो रही’
इस मामले को लेकर बिछिया थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका पाठक ने कहा कि, शनि कुमार साकेत पुत्र मोले साकेत 18 वर्ष निवासी महाजन टोला शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे घर से भाग गया था और रात्रि के अंधेरे में वो बीहर नदी में जा गिरा। जिसका शव शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा देखा है। जिसके बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। साथ ही, उसका पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई की गई। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया।
यह भी पढ़ें – Indore : टीचर ने छात्रा से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, हुआ फरार, तलाश में पुलिस टीम
वहीं, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह परिहार ने बताया कि, शनिवार की सुबह 9 बजे किला मार्ग स्थित छतुरिहा घाट में कई स्थानीय लोग स्नान करने पहुंचे। वहां देखा कि नदी में कुछ तैर रहा है और पास जाकर देखने पर पता चला कि वो हाल ही में जन्मा अर्ध विकसित नवजात शिशु था। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मानदेय में 21 हजार रुपए तक की वृद्धि, वेतन बढ़कर होंगे 65 हजार रुपए
शहर में दो अलग-अलग जगहों पर शवों के मिलने से सनसनी फैली हुई है। वहीं, पुलिस दोनों ही मामले में जांच कर इसे सुलझाने में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – Transfer 2022: बड़ा फेरबदल, 123 पुलिस कर्मियों के थोक बंद तबादले, यहां देखें लिस्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

