
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां दो अलग- अलग जगहों पर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जिससे आस- पास के इलाके में अफरा- तफरी मच गई। वहीं, आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आइए जानते हैं विस्तार से…
चोरहटा थाना अंतर्गत बहुरीबांध का मामला
दरअसल, जिले में दो अलग- अलग जगहों पर हुए दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। बता दें पहला हादसा चोरहटा थाना अंतर्गत बहुरीबांध के पास हुआ। जहां दो बाइकों की आपसी भिड़ंत हो गई। जिसमें रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। बता दें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।
नेशनल हाईवे 39 के गुढ़ बाईपास का मामला
वहीं, दूसरी घटना नेशनल हाईवे 39 के गुढ़ बाईपास के पास की है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक मौके में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। इधर, दोनों ही मामलों में परिजनों का रो- रो कर बूरा हाल हो रहा है। अब रविवार की दोपहर पोस्ट मार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी जाएगी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

