रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन से 6 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन से 6 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Rewa Crime News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में जिले की हनुमना व बैकुंठपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल तीन बड़ी सफलता हासिल की है। जिससे पूरे जिले में अवैध तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। आइए तीनों मामले को विस्तापूर्वक जानते हैं।

पहला मामला

पहला मामला हनुमना का है, जहां पुलिस को मुखिबर द्वारा सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में गांजे की अवैध तस्करी की जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन की तलाशी ली और 6 किलो 850 ग्राम गांजा जब्त किया। जिसकी बाजार में कीमत करीब 68 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही, मौकास्थल से 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में गांजे की खेप उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही थी और मऊगंज की ओर जा रही थी।

दूसरा मामला

जबकि दूसरा मामला बैकुंठपुर के ग्राम हर्दी का है, जहां मुखबिर की सूचना पर सफेद कलर की बोरी से 20 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया गया। मामले को लेकर निरीक्षक स्वेता मौर्या ने दबिश देकर आरोपी दिलीप वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ अपराध क्रमांक 119/23 आईपीसी की धारा 34 ए आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तीसरा मामला

वहीं, तीसरा मामला भी जिले के बैकुंठपुर का ही है, जहां आरोपी ललई कोल अपने घर से शराब बेचा करता था। जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई। फिर पुलिस ने रिमारी गांव में आरोपी के घर छापेमारी की और 20 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की। फिलहाल, शराब तस्कर के खिलाफ 120/23 आईपीसी की धारा 34 ए आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews