‘कृषक सम्मेलन’ में शामिल हुए अमित शाह बोले- विकसित बन रहा है रीवा, प्राकृतिक खेती और गौ संवर्धन का दिलाया संकल्प

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती में नवाचार व विशिष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील किसान विवेक सिंह भदौरिया और भूपेंद्र सिंह को संकल्प-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
Amit Shah Dr. Mohan Yadav Kisan Sammelan Rewa

Amit Shah Dr. Mohan Yadav Kisan Sammelan Rewa

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा स्थित बसामन मामा गौ-वंश वन्य विहार में आयोजित ‘कृषक सम्मेलन’ में हिस्सा लिया तथा उपस्थित कृषकों व जनसमूह को संबोधित किया। अमित शाह और सीएम एवं डॉ. मोहन यादव ने किसान सम्मेलन में शामिल होने से पहले रीवा स्थित बसामन मामा गौ-वंश वन्य विहार देखा, गौ-पूजन किया। गृह मंत्री शाह ने परिसर में पौधरोपण भी किया। किसान सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ किया।

प्राकृतिक खेती और गौ संवर्धन का दिलाया संकल्प 

कृषक सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उपस्थित जान समूह को मुट्ठी भींचकर दोनों हाथ ऊपर उठाकर प्राकृतिक खेती और गौ संवर्धन का संकल्प दिलाया और भारत माता की जय का जयकारा लगवाया, उन्होंने कहा रीवा क्षेत्र धीरे-धीरे विकसित क्षेत्र बन रहा है। रीवा से जबलपुर तक सड़कों का जाल बिछ रहा है।

रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 24 घंटे हवाई सेवा

अमित शाह ने कहा आज एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट रीवा में है रीवा से प्रयागराज हो या जबलपुर अच्छी गुणवत्ता वाली अब फोर लेन सड़कों से आसानी से पहुंचा जा सकता है, उन्होंने कहा कि अब रीवा एयरपोर्ट से इंदौर और दिल्ली के लिए 24 घंटे हवाई सेवा भी उपलब्ध है ये बहुत प्रसन्नता की बात है, उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी।

सहकारिता के माध्यम से बढ़ाई जा रही किसानों की आय: सीएम 

कृषक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा केंद्र और राज्य सरकार, किसान कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाई जा रही है, साथ ही प्रदेश के किसानों की आय दूध उत्पादन से बढ़ाने के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड से MoU किया गया है।

सीएम ने दिया भरोसा, दूध का उत्पादन 20 प्रतिशत तक ले जायेंगे

डॉ मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह की तरफ देखते हुए कहा कि आपने दिसंबर 2024 में कहा था कि मध्य प्रदेश में अभी 9 प्रतिशत दूध का उत्पादन होता है लेकिन इसे पांच साल में 20 प्रतिशत करना है, मैं आपको कहना चाहता हूँ अभी तक हम 9 हजार लीटर दूध का उत्पादन कर रहे थे लेकिन पशुपालन विभाग ने अभी आंकड़ा दिया है कि हम 12 हजार लीटर दूध का उत्पादन कर रहे हैं हम इसे निश्चित ही 20 प्रतिशत तक ले जायेंगे ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews